September 21, 2026 2:11 am

September 21, 2026 2:11 am

DELHI: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में 9 जनवरी को आरोप तय करने पर फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर 9 जनवरी को अहम फैसला सुनाएगी। इस मामले में स्पेशल जज विशाल गोगने निर्णय सुनाएंगे।
इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने सभी आरोपियों से जुड़ी वेरिफिकेशन रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। जांच एजेंसी के अनुसार, इस केस में कुल 103 आरोपी हैं, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है।

दो बार टल चुका है फैसला
कोर्ट इससे पहले 10 नवंबर और 4 दिसंबर 2025 को विभिन्न कारणों से आरोप तय करने पर फैसला टाल चुकी है। इससे पहले 25 अगस्त 2025 को कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

राबड़ी देवी की ट्रांसफर याचिका खारिज
इस केस की आरोपी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जज विशाल गोगने की अदालत से केस को किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। हालांकि, प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज दिनेश भट्ट ने 19 दिसंबर 2025 को उनकी याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
गौरतलब है कि 18 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

चार्जशीट और केस का बैकग्राउंड
सीबीआई ने 7 अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल कोर्ट ने 25 फरवरी 2025 को इस चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।
अब सबकी नजरें 9 जनवरी पर टिकी हैं, जब तय होगा कि लालू यादव और अन्य आरोपियों पर औपचारिक रूप से आरोप तय होंगे या नहीं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 3 5
Total Users : 417335
Total views : 668712

शहर चुनें