November 2, 2026 4:00 am

November 2, 2026 4:00 am

शोक समाचार: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन

चंडीगढ़,23 जुलाई। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का गुरुवार, 23 जुलाई 2026 की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने 23 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली।

नंदलाल शर्मा को फरवरी 2024 में हरियाणा सरकार ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया था। इससे पहले वह एसजेवीएन (SJVN) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) सहित ऊर्जा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।

उनके निधन पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को ऊर्जा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 4 4 2 4 1
Total Users : 444241
Total views : 705044

शहर चुनें