August 5, 2026 7:01 am

August 5, 2026 7:01 am

हरियाणा लोक निर्माण विभाग को मुंबई में मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय RAHSTA अवार्ड, ‘म्हारी सड़क’ ऐप और उत्कृष्ट परियोजना प्रबंधन का हुआ सम्मान

सड़क अवसंरचना और तकनीक आधारित सुशासन में हरियाणा ने बनाई राष्ट्रीय पहचान
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग ने सड़क अवसंरचना, आधुनिक तकनीक और प्रभावी परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘रोड्स एंड हाईवेज़ सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज़ एंड एडवांसमेंट (RAHSTA) Awards’ में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त किया है। विभाग को वर्ष 2024 और 2026 में दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिससे हरियाणा ने देशभर में सड़क विकास और तकनीक आधारित सुशासन का नया उदाहरण पेश किया है।

मंत्री रणबीर गंगवा के मार्गदर्शन में विभाग ने हासिल की उपलब्धि

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के मार्गदर्शन में विभाग गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और जन-केंद्रित कार्यप्रणाली के साथ सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उनके नेतृत्व में समयबद्ध परियोजनाओं का क्रियान्वयन, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और सतत आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है।

RAHSTA Awards: सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

RAHSTA Awards देश में सड़क, राजमार्ग, परिवहन और अवसंरचना क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिने जाते हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से सड़क निर्माण, परियोजना प्रबंधन, रखरखाव, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संस्थानों और तकनीकी संगठनों को सम्मानित किया जाता है।

RAHSTA Awards 2024: उत्कृष्ट परियोजना प्रबंधन के लिए मिला सम्मान

वर्ष 2024 में हरियाणा लोक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़क परियोजनाओं के उत्कृष्ट नियोजन, समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण और प्रभावी परियोजना प्रबंधन के लिए “Excellence in Project Management” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

RAHSTA Awards 2026: ‘म्हारी सड़क’ ऐप ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान
वर्ष 2026 में विभाग को “Outstanding Contribution to Road Infrastructure” श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विभाग द्वारा विकसित ‘म्हारी सड़क’ (Mhari Sadak) मोबाइल एप्लीकेशन के लिए मिला, जिसने सड़क रखरखाव व्यवस्था को तकनीक आधारित और अधिक पारदर्शी बनाया है।
इस एप के माध्यम से नागरिक सड़क पर गड्ढों या अन्य क्षति की जियो-टैग्ड तस्वीरों के साथ सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इस पहल से सड़क परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ सरकारी सेवाओं के प्रति आम नागरिकों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राप्त किया सम्मान
मुंबई में आयोजित समारोह में हरियाणा लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रमुख अभियंता (Engineer-in-Chief) योगेश मेहरा, मुख्य अभियंता हरपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता रोमित चुघ तथा कार्यकारी अभियंता वरुण गुप्ता ने यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया।

हरियाणा की विकास यात्रा को मिली नई पहचान
लगातार दो बार RAHSTA Awards से सम्मानित होना इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा सरकार सड़क अवसंरचना के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग की यह उपलब्धि भविष्य में भी राज्य में विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा मानी जा रही है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 0 8
Total Users : 382608
Total views : 622020

शहर चुनें