बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 31 जुलाई। पानीपत में एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर छह महीने तक अमानवीय अत्याचार किए जाने के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने इस संबंध में वीडियो जारी कर जानकारी दी।
आरोप है कि सौतेली मां ने अपने नाबालिग बेटे से ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया गया है। साथ ही बच्ची को कई बार नग्न कर कमरे में बंद रखने और लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने की घटना सामने आई है। यह मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया जा रहा है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत पुलिस को आरोपी मां-बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए हैं। चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
आयोग ने मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।













Total Users : 382557
Total views : 621938