August 28, 2026 9:34 am

August 28, 2026 9:34 am

HARYANA: फायर कर्मचारियों का ऐलान: 18 फरवरी को पंचकूला निदेशालय पर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

महानिदेशक को सौंपा आंदोलन का नोटिस, मांगें नहीं मानी गईं तो काले झंडों के साथ उतरेंगे कर्मचारी

पंचकूला | 8 जनवरी: हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की नवनिर्वाचित राज्य कमेटी ने 18 फरवरी को पंचकूला स्थित अग्निशमन निदेशालय पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस संबंध में महानिदेशक को औपचारिक रूप से आंदोलन का नोटिस सौंप दिया गया है।

महानिदेशक के साथ हुई अहम बैठक
अग्निशमन विभाग की राज्य कमेटी की बैठक पंचकूला स्थित सिंचाई भवन की चौथी मंजिल पर महानिदेशक शेखर विद्यार्थी के साथ आयोजित हुई। बैठक में सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। इस दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
बैठक में यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं उठाईं, जिनमें
सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर ओटीपी से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर करना
58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना
31 दिसंबर 2025 के न्यायालय के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना
पे-रोल, कौशल निगम व नियमित दमकल कर्मचारियों से जुड़ा 15 सूत्रीय मांग पत्र शामिल है।

मांगें नहीं मानी गईं तो तेज होगा आंदोलन
राज्य प्रधान राजिंदर सिन्द और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि लगभग दो घंटे चली बैठक में महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि जैसे ही मंत्री स्तर से स्वीकृति मिलेगी, मांगों से संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
हालांकि यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के बाद से फायर कर्मचारियों की किसी भी मांग का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

10 जनवरी को मंत्री से होगी बैठक
यूनियन नेताओं ने बताया कि 10 जनवरी को फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय में सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मियों की मांगों को लेकर बैठक होगी। यदि इस बैठक में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तो 18 फरवरी को पंचकूला स्थित अग्निशमन मुख्यालय पर काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
4 और 5 फरवरी को जिला स्तर पर गेट मीटिंग
आंदोलन से पहले 4 व 5 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य दमकल केंद्रों पर गेट मीटिंग कर कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर सत्यवान पानू, संतोष कुमार, रिंकू कुमार, समे सिंह, गुरमेल, रणदीप सिंह, आनंद, रामपाल, राजेश खीचड़, संदीप त्यागी, मंजीत सिंह, धर्मबीर और रमेश पहल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 5 4
Total Users : 399354
Total views : 644619

शहर चुनें