August 28, 2026 10:17 am

August 28, 2026 10:17 am

PANCHKULA: एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट गठित, बरामदगी और कार्रवाई होगी तेज

पंचकूला में वाहन चोरों पर शिकंजा, चोरी करते ही होगी गिरफ्तारी

पंचकूला। पंचकूला में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट (AVTU) का गठन किया गया है, जिससे अब वाहन चोरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यूनिट का कार्यालय चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास स्थापित किया गया है। इसकी कमान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।
यूनिट के उद्घाटन के दौरान डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि AVTU विशेष रणनीति के तहत काम करेगी। इसका उद्देश्य वाहन चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना, चोरी हुए वाहनों की शीघ्र बरामदगी करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।
पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी के लिहाज से चिह्नित हॉट-स्पॉट इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही आधुनिक तकनीक, मजबूत मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का गठन केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य वाहन चोरी की समस्या को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस की रणनीति अपराधियों की पहचान, उनकी लगातार निगरानी, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और फील्ड में सक्रिय पुलिसिंग पर आधारित होगी।
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया कि इस नई पहल से पंचकूला में वाहन चोरी की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी और आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें