October 13, 2026 4:55 pm

October 13, 2026 4:55 pm

PANCHKULA: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण
*परेड में पुलिस, एनसीसी और स्कूलों की टुकड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट, योग, पीटी और डंबल शो से विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
बाबूगिरी हिंदी न्यूज
पंचकूला, 13 अगस्त : हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, शनिवार को परेड ग्राउंड, सेक्टर-5 में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।


उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने परेड ग्राउंड, सेक्टर-5 में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह भी मौजूद रहीं।
उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास, जोश और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री  श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी।


उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे महान सेनानियों को देश युगों-युगों तक याद रखेगा। देश के युवाओं को इन महान सेनानियों से प्रेरणा लेते हुए देशहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ को लेकर परेड कमांडर एसीपी  विक्रम नेहरा की अगुवाई में हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी सीनियर डिविजन और एनसीसी जूनियर डिविजन सेक्टर-1, एनसीसी सीनियर विंग और एनसीसी जूनियर विंग सेक्टर-14, सेंट सोल्जर और सतलुज स्कूल की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया गया।


इसके अलावा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-26, चमन लाल डीएवी विद्यालय, सेक्टर-11, हंसराज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6, लिटल फ्लावर स्कूल, सेक्टर-14, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-6 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 के विद्यार्थियों ने पीटी शो, सार्थक स्कूल, सेक्टर-12ए के विद्यार्थियों ने डंबल शो प्रस्तुत किया। मधु नृत्य योग संस्था तथा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 की छात्राओं ने योग प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त  विवेक आर्या, एसडीएम  चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल , जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह सहित पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 5 9 8
Total Users : 429598
Total views : 684993

शहर चुनें