October 13, 2026 5:36 pm

October 13, 2026 5:36 pm

PANCHKULA: बरवाला कॉलेज में ‘विभाजन की विभीषिका’ और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
बरवाला, पंचकूला, 14 अगस्त: राजकीय महाविद्यालय बरवाला, पंचकूला में ‘विभाजन की विभीषिका’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और आम जनमानस की पीड़ा से अवगत कराने के साथ-साथ स्वतंत्रता के महत्व तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की शपथ के साथ हुई। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इसके बाद विद्यार्थियों को ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में 1947 के विभाजन के दौरान हुई मानवीय पीड़ा, बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन और सामाजिक कठिनाइयों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने उस दौर की परिस्थितियों को समझते हुए संवेदनशीलता व्यक्त की और विभाजन की त्रासदी से जुड़े इतिहास को करीब से जाना।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को और मजबूत किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय महाविद्यालय बरवाला के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन मलिक, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार तथा अभिमन्यु का अहम योगदान रहा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 6 2 7
Total Users : 429627
Total views : 685039

शहर चुनें