September 23, 2026 8:49 pm

September 23, 2026 8:49 pm

14 वर्षीय कक्षा 8 का नाबालिग अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट दौड़ा रहा था बाइक, पुलिस ने 31 हजार का चालान काट बाइक की इंपाउंड

नाबालिग बच्चों को वाहन थमाना उनकी जान से खिलवाड़, बच्चों पर नजर रखें अभिभावक: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन
रमेश गोयत
पंचकूला / 23 सितंबर:- सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पंचकूला पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और सड़कों पर हुड़दंग मचाकर आम लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस अब कड़ा रुख अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों द्वारा शहर के प्रमुख चौकों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित परशुराम चौक के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक करीब 14 वर्षीय कक्षा 8 के नाबालिग बाइक चालक को रोका। चालक बिना हेलमेट पहने और अवैध रूप से सायरन बजाते हुए बाइक दौड़ा रहा था। जांच के दौरान यातायात नियमों के कई उल्लंघनों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बाइक का 31,000 का भारी-भरकम चालान काटा और वाहन को इंपाउंड कर दिया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने अभिभावकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों और बिना लाइसेंस के नाबालिगों को वाहन सौंपना सीधे तौर पर उनकी जान से खिलवाड़ करने जैसा है। ऐसे चालक न केवल अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर हादसों का कारण बनते हैं।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाइक पर अवैध सायरन लगाकर या अन्य तरीकों से सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करें और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस की टीमें विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक भी कर रही हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 7 4 1
Total Users : 418741
Total views : 670505

शहर चुनें