October 12, 2026 10:28 am

October 12, 2026 10:28 am

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा

गुरुग्राम में प्रस्तावित अरावली जंगल सफारी के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साथ में रहे मौजूद
 
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़ , 4 अक्टूबर 2026 – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सिंगापुर प्रवास के दौरान मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा किया। गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री ने यहां की व्यवस्थाओं, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यटन सुविधाओं और संरक्षण संबंधी कई बारीकियों का गहन एवं महत्वपूर्ण अध्ययन किया।
मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व सिंगापुर का प्रमुख वन्यजीव एवं प्रकृति पर्यटन केंद्र है, जिसमें सिंगापुर जू, नाइट सफारी, रिवर वंडर्स और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया ताकि हरियाणा की प्रस्तावित परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।
हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह जिलों के अरावली पर्वतीय क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय जंगल सफारी विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। यह प्रस्तावित जंगल सफारी प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से नए अवसर तलाशेगी। इससे न केवल इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस अध्ययन से हरियाणा की अरावली जंगल सफारी परियोजना को वैश्विक अनुभवों से समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य को इको-टूरिज्म के क्षेत्र में नए आयाम प्रदान करेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह तथा एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 0 5 3
Total Users : 429053
Total views : 684239

शहर चुनें