October 12, 2026 1:58 pm

October 12, 2026 1:58 pm

चंडीगढ़: 13 वर्षों बाद हुई चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की जनरल बॉडी मीटिंग, सभी एजेंडे सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग शनिवार को सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चेयरमैन सतेंद्र पाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि बैंक की यह जनरल बॉडी मीटिंग करीब 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई, जिसे बैंक के इतिहास में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
बैठक में बैंक के वाइस चेयरमैन कुलविंदर सिंह काला, मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा चगति के अलावा सभी डायरेक्टर—सुरजीत सिंह ढिल्लो, भूपिंदर सिंह बड़ेरी, हरदीप सिंह, जीत सिंह, जुझार सिंह, बाल किशन, तरलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह और मंजीत सिंह राणा—उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैंक के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में शेयर होल्डर्स ने भी बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन सतेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने अपने संबोधन में कहा कि 13 वर्षों के बाद जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन होना बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि बैठक में बोर्ड द्वारा प्रस्तुत सभी एजेंडे बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से पारित किए गए, जो बैंक के प्रति शेयर होल्डर्स के भरोसे, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाता है।
मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा चगति ने अपने संबोधन में चेयरमैन, सभी डायरेक्टर्स, शेयर होल्डर्स और बैंक स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बैंक आगे भी मजबूती के साथ प्रगति करता रहेगा।
बैठक का समापन सकारात्मक माहौल और बैंक के उज्ज्वल भविष्य के विश्वास के साथ किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 3
Total Users : 429173
Total views : 684392

शहर चुनें