October 29, 2026 8:21 am

October 29, 2026 8:21 am

सतीश कुमार गौतम बने पंचकूला के एसीपी, हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश

अमन कुमार की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी, स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में डीएसपी के पद पर थे तैनात

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 20 अक्टूबर। हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी सतीश कुमार गौतम को पंचकूला में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नियुक्त किया है। हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को जारी तबादला आदेशों में उनकी नियुक्ति की गई है।
सतीश कुमार गौतम इससे पहले हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पंचकूला में एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, वह एसीपी पंचकूला के पद पर तैनात अमन कुमार की जगह कार्यभार संभालेंगे। अमन कुमार को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से कार्यमुक्त किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन में हुआ फेरबदल
हरियाणा सरकार ने दशहरे के अवसर पर पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 28 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों की तैनाती एवं तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पंचकूला से जुड़ी नियुक्तियां भी शामिल हैं।
सतीश कुमार गौतम की पंचकूला में नियुक्ति को शहर के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नई जिम्मेदारी से संबंधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, हरियाणा सुधीर राजपाल, आईएएस के हस्ताक्षर हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 0 7 4 0
Total Users : 440740
Total views : 700274

शहर चुनें