राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने की नियुक्ति की घोषणा, पत्रकारों ने जताई खुशी; हरियाणा सचिवालय, पंजाब और यूटी के पत्रकारों को मंच से जोड़ने की जताई उम्मीद
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 1 नवम्बर। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजिस्टर्ड) ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सज्जन शर्मा को चंडीगढ़ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार सज्जन शर्मा का चयन पत्रकारों की एक बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री ने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान की।
सज्जन शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को मंच के संगठनात्मक विस्तार और पत्रकारों को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की उम्मीद
सज्जन शर्मा को चंडीगढ़ अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सज्जन शर्मा अपने अनुभव और संपर्कों का उपयोग करते हुए हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कार्यरत अधिक से अधिक पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से जोड़ेंगे।
पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मंच पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा, सुविधाओं, मान-सम्मान और पत्रकारिता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। साथ ही पत्रकारों के हित में लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करवाने के लिए भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इन पत्रकारों ने दी बधाई
सज्जन शर्मा की नियुक्ति पर हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान, महिपाल वालिया, विनोद कौशिक, वरिष्ठ मीडिया पर्सन राज कुमार भारद्वाज, मुकेश डोलिया, वेद पाल, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान, मंजीत सिंह, कर्नाटक के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ए.डी. कोटल, हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष शशि शर्मा, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष तरुण वधवा, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार सहारा, मंच के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आर.डी. गोयल, संरक्षक सुभाष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंधवानी, शिमला के वरिष्ठ पत्रकार पराक्रम, विक्रम, पत्रकार अदिति और चंडीगढ़ की वरिष्ठ पत्रकार नेहा वर्मा सहित मंच से जुड़े अनेक पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों ने विश्वास जताया कि सज्जन शर्मा के नेतृत्व में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा।












Total Users : 444252
Total views : 705057