समाज के लोगों ने दी बधाई, कहा- उनके नेतृत्व में संगठन होगा और मजबूत
बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी ने राजिंदर कुमार टोका को अनुसूचित जाति मोर्चा, पंचकूला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि राजिंदर कुमार टोका अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में पंचकूला में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि राजिंदर टोका अनुसूचित जाति समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने तथा लोगों को एकजुट करने में भी राजिंदर टोका का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा। समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए एक बार फिर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।













Total Users : 462412
Total views : 730621