November 26, 2026 7:59 pm

November 26, 2026 7:59 pm

चंडीगढ़ के पूर्व डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने थामा कांग्रेस का हाथ, नगर निगम चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

37 साल तक पुलिस विभाग में दी सेवाएं, वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ने की अटकलें

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 26 नवंबर। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच चंडीगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने वीरवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद शहर की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने चरणजीत सिंह विर्क को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव वसीम मीर भी मौजूद रहे।

37 साल तक पुलिस विभाग में की सेवा
चरणजीत सिंह विर्क ने पुलिस विभाग में करीब 37 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद अब उन्होंने राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करने का फैसला लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ने की चर्चा
विर्क के कांग्रेस में शामिल होते ही नगर निगम चुनाव में उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें वार्ड नंबर 24 से चुनाव मैदान में उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि 26 दिसंबर को मतगणना होगी। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले पूर्व डीएसपी का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 4 7 9
Total Users : 462479
Total views : 730731

शहर चुनें