July 14, 2026 11:31 am

July 14, 2026 11:31 am

PANCHKULA: रोड सेफ्टी क्विज: पंचकूला के 12 छात्र बने ‘सड़क सुरक्षा सितारे’, राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

75 हजार से अधिक विद्यार्थियों में से चयन, एसीपी ट्रैफिक ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

पंचकूला, 12 जनवरी 2026: सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में पंचकूला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के विभिन्न स्कूलों से 75,522 विद्यार्थियों की भागीदारी में आयोजित इस प्रतियोगिता के तीन चरणों के बाद 12 होनहार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो अब पंचकूला का नेतृत्व करेंगे।
सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज, पंचकूला में आयोजित अंतिम चरण की परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने चयनित 12 विद्यार्थियों सहित अंतिम चरण तक पहुंचे 63 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय में रुचि लेना समाज के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है।
तीन चरणों में संपन्न हुई प्रतियोगिता
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर से 75,522 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 1,300 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरा चरण 25 नवंबर 2025 को आयोजित हुआ, जिसके बाद 63 विद्यार्थी अंतिम चरण में पहुंचे। आज आयोजित अंतिम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 12 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
पुलिस कमिश्नर का संदेश
पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा,
“रोड सेफ्टी केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। पंचकूला के विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और समझदारी से इस प्रतियोगिता में भाग लिया है, वह प्रशंसनीय है। चयनित 12 विद्यार्थी न केवल पंचकूला बल्कि पूरे हरियाणा का भविष्य हैं। हमें विश्वास है कि ये बच्चे सड़क सुरक्षा के सशक्त संदेशवाहक बनेंगे।”
कार्यक्रम में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार, सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक, चयनित विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 8 3 6
Total Users : 368836
Total views : 603210

शहर चुनें