April 6, 2026 8:39 am

April 6, 2026 8:39 am

हिसार में ग्रामीण बैंक में बड़ी चोरी, 27.92 लाख रुपये पर किया हाथ साफ

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में धुंध का फायदा उठाकर दीवार तोड़कर घुसे चोर, 5-6 आरोपियों की आशंका

हिसार: अग्रोहा क्षेत्र के नगथला गांव में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बैंक की तिजोरी से करीब 27.92 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

धुंध का उठाया फायदा
बैंक मैनेजर अंकित कुंडू के अनुसार यह वारदात महीने के दूसरे शनिवार और रविवार की रात करीब 12 बजे हुई, जब बैंक बंद था। चोरों ने घनी धुंध का फायदा उठाया और बैंक के पीछे की ओर से सेंध लगाकर दीवार तोड़ते हुए स्ट्रांग रूम में प्रवेश किया। घटनास्थल के पास शराब की खाली बोतलें, गिलास और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक चोर दिखाई दिया है, हालांकि फुटेज कुछ ही सेकंड की है। मौके से टूटा हुआ ब्लेड भी बरामद किया गया है। स्ट्रांग रूम में चोर 50 हजार रुपये की एक गड्डी छोड़ गए, जबकि शेष रकम 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडलों में थी। प्रारंभिक जांच में इस वारदात में 5 से 6 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो या किसी प्रकार की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 3 3
Total Users : 291433
Total views : 493777

शहर चुनें