May 23, 2026 8:58 pm

May 23, 2026 8:58 pm

CHANDIGARH: एमसीसी भवन में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी उत्सव

महापौर ने शहरवासियों व निगम कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 13 जनवरी: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा सेक्टर-17 स्थित एमसीसी भवन में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एमसीसी भवन में उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां साझा कीं।
लोहड़ी समारोह में शहर की महापौर हरप्रीत कौर बाबला, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार (आईएएस), विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार (आईएएस) सहित पार्षदगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अलाव प्रज्वलन में भाग लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शहरवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की।


नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ संगठन में आपसी सौहार्द और सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करते हैं।
समारोह का समापन मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और यह पर्व खुशी, एकता व भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 6 6
Total Users : 323566
Total views : 540286

शहर चुनें