October 12, 2026 2:54 pm

October 12, 2026 2:54 pm

PANCHKULA: आम आदमी पार्टी पंचकूला ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व

सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का प्रतीक है लोहड़ी : सुरेन्द्र राठी

पंचकूला: आम आदमी पार्टी पंचकूला द्वारा लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। इस आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से लोहड़ी जलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी गईं तथा रेवड़ी, मूंगफली, गजक सहित अन्य पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी अंबाला लोकसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र राठी ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी समाज को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनता से संवाद और सहभागिता को लगातार मजबूत करती रहेगी।
अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने पंचकूला वासियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में खुशहाली, शांति और तरक्की की कामना की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता होशियार सिंह, हर ज्ञान, राजवीर दलाल, जे.बी. धारीवाल, नसीब सिंह, सुनील चौहान, विनोद कुमार, सीता राम, संजीव रॉकी, सुनील चहल, श्यामलाल, मंजेश कुमार वर्मा, जगमोहन बट्टू, दीपक सिंगल, राजेश कुमार, यश धारीवाल, अनमोल, हर्ष काला सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 0 1
Total Users : 429201
Total views : 684429

शहर चुनें