September 22, 2026 10:37 am

September 22, 2026 10:37 am

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर धूमधाम से मनाई लोहड़ी, हरियाणावासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 13 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी समारोह में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की और हरियाणा वासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल लकड़ी जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “यह पर्व एकता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देता है। समाज के सभी वर्ग इसे समान उत्साह और भाईचारे के साथ मनाते हैं। लोहड़ी हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी. भारती और डॉ. प्रभलीन सिंह, अभिनेत्री सतींदर कौर सत्ती सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 4 2
Total Users : 418042
Total views : 669603

शहर चुनें