September 22, 2026 9:46 am

September 22, 2026 9:46 am

PANCHKULA: भाजपा मुख्यालय पंचकमल में ढोल बाजे के साथ मनाई गई लोहड़ी

पंचकूला: 13 जनवरी, भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में कार्यकर्ताओ ने ढोल बाजे के साथ लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओ, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गजक रेवड़ी खिला कर बधाइयाँ दी। इस मौके पर समस्त पंचकूलवासियों को लोहड़ी और मकरसंक्रांति की बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा भाजपा देश की एक मात्र राजनीतिक पार्टी है जो हिंदुस्तान की गौरवशाली संस्कृति और परम्पराओ में पूर्ण आस्था और विश्वास रखती है। लोहड़ी और मकरसंक्रांति का त्यौहार उत्तर भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और आज से हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शुभ दिनों की शुरुआत भी होती है। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला मंत्री अमरेंद्र सिंह व तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 2 6
Total Users : 418026
Total views : 669581

शहर चुनें