October 12, 2026 3:37 pm

October 12, 2026 3:37 pm

PUNJAB: 15 जनवरी को श्री अकाल तख़्त साहिब में पेश होंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, सभी अन्य कार्यक्रम रद्द

चंडीगढ़, 13 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि वे 15 जनवरी को श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होंगे और इस दिन उनका कोई अन्य कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं और उनके कार्यालय की ओर से श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होने के समय में किसी भी प्रकार के परिवर्तन को लेकर न तो कोई अनुरोध किया है और न ही कोई पत्र जारी किया गया है।
आज जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक विनम्र श्रद्धालु सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त साहिब में पेश होंगे और समय में बदलाव का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को उनका पूरा दिन श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित रहेगा और इसी कारण उन्होंने अपने सभी अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति कार्यालय को भी 15 जनवरी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया है।
भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री अकाल तख़्त साहिब सिख धर्म का सर्वोच्च और अत्यंत पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेश उनके लिए सर्वोपरि हैं और उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तख़्त साहिब से प्राप्त हर आदेश उन्हें स्वीकार है और उसे पूरी श्रद्धा व विनम्रता के साथ माना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र श्री अकाल तख़्त साहिब से प्राप्त आदेश उनके और उनके परिवार के लिए हमेशा सर्वोच्च रहे हैं, हैं और आगे भी रहेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 2 0
Total Users : 429220
Total views : 684452

शहर चुनें