September 21, 2026 7:19 am

September 21, 2026 7:19 am

PANCHKULA: SBI ने पंचकूला में खोली चंडीगढ़ सर्कल की पहली ‘डिजिटल बिजनेस यूनिट’ शाखा

एमडी  रामा मोहन राव अमरा ने किया उद्घाटन
पंचकूला, 12 जनवरी 2026: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने डिजिटल बैंकिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पंचकूला में चंडीगढ़ सर्कल की पहली डिजिटल बिजनेस यूनिट (DBU) शाखा की शुरुआत की है। सेक्टर-26 स्थित इस अत्याधुनिक शाखा का उद्घाटन एसबीआई के प्रबंध निदेशक (रिटेल बैंकिंग एवं ऑपरेशंस)  रामा मोहन राव अमरा ने किया।
यह शाखा चंडीगढ़ सर्कल में अपनी तरह की पहली डिजिटल बिजनेस यूनिट है, जो क्षेत्र में डिजिटल बैंकिंग के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। इस DBU शाखा में ग्राहकों को ‘सेल्फ मोड’ (स्वयं संचालित) और ‘असिस्ट मोड’ (सहायता प्राप्त) दोनों प्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके माध्यम से ग्राहक आधुनिक तकनीक के जरिए तेज, सुरक्षित और पूरी तरह कागज-रहित बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM)  कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (NW-II) श्री नीरज भारती, पंचकूला के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ऋषि कुमार तथा शाखा प्रबंधक सुश्री अंकिता गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल बिजनेस यूनिट शाखा की शुरुआत ग्राहकों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की एसबीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल न केवल बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 4 1 3
Total Users : 417413
Total views : 668810

शहर चुनें