April 5, 2026 7:50 pm

April 5, 2026 7:50 pm

चंडीगढ़ में भाजपा मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला

कांग्रेस के झूठ को एक्सपोज करने के लिए नए तेवरों में उतरेगी मीडिया टीम, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिए मंत्र

चंडीगढ़, 13 जनवरी। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को एक्सपोज करने के लिए अपनी मीडिया टीम को नए मंत्र दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने मीडिया टीम के प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को और अधिक मजबूती के साथ कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का खुलासा करने के टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया दोनों सत्रों के दौरान पूरे समय कार्यशाला में रहे।कार्यशाला के दूसरे सत्र में 3.30 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कार्यशाला में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के प्रवक्ता पार्टी की आवाज होते हैं जिसके माध्यम से सरकार की योजनाएं और पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचती है। उन्होंने मीडिया पदाधिकारियों को हर त्वरित जानकारी से अपडेट रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के कार्यों से खुश है। हमारे एक-एक शब्द को जनता सुनती है, इसलिए सभी मीडिया पदाधिकारी तथ्यों के साथ और सकारात्मकता से अपनी बातें रखे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक मजबूत भारत की नींव रखी। आज भारत की मजबूत नींव खड़ी हो रही है और उसकी डेट भी निश्चित हो गई। श्री सैनी ने कहा कि 2047 तक भारत विश्व का अग्रणी देश बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में भारत किन परिस्थितियों में आजादी हुआ था यह हर व्यक्ति जानता है। परन्तु आजादी के बाद विकास के मामले में किस गति से बढा वो भी सब जानते हैं। श्री सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इन 11 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार ने एक वर्ग के पूरे जीवन को बदला है। आयुष्मान भारत योजना को मोदी सरकार ने धरातल पर उतारने का काम किया। आज गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है।श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास  मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस ने संविधान खतरे में है का झूठ फैलाया, वोट चोरी, ईवीएम में गड़बड़ी की बातें करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। श्री सैनी ने कहा कि लोगों ने अब कांग्रेस की भ्रामक बातों पर विश्वास करना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे संकल्प के साथ पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हमने 217 वादे किए जिनमें से एक साल के अंदर 53 वादों को पूरा करने का काम किया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादे किए। हिमाचल में हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में किड़नी के मरीजों की डायलसिस निशुल्क हो रही है। किसानों की 24 फसलों को सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। 70 साल के बुजुर्गों का इलाज भाजपा सरकार करा रही है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में अस्पतालों के नक्शे को बदलने का काम किया है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि जिला अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 10 जिलों में ऐसी व्यवस्था हो चुकी है और बाकी जिलों में व्यवस्थाएं हो जाएंगी।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया पदाधिकारियों को मजबूती से अपना पक्ष रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर विषय की जानकारी होनी चाहिए और पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखना चाहिए। 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को याद रखें और तथ्यों के साथ अपनी बात कहें।श्री त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज की सोच को बदलने का काम किया है। पीएम मोदी ने स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो संदेश दिया उसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता बदलने नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि 11 सालों में लोगों की सोच को बदलने में हमारी सरकार सफल रही है।राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सोच का परिणाम है कि सरकार ने सूर्य घर योजना के तहत 1 करोड़ घरों को सोलर पैनल से मुफ्त बिजली देने का काम किया जिससे ना तो सरकार के खजाने पर असर पड़ा और ना ही पर्यावरण पर।उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों का मेड इन इंडिया प्रोडक्टों पर विश्वास बढ़ा है। अमेरिका में सबसे ज्यादा आईफोन भारत के बिक रहे हैं। विश्व के लोगों को भारत पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग युवाओं को स्वरोजगार करने की तरफ भी प्रेरित करें।इससे पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया व सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मीडिया टीम अब तक विपक्ष के झूठ को धराशाही करती आई है और भविष्य में भी एसआईआर और जीरामजी जैसे मुद्दो पर भी विपक्ष को बेनकाब करेगी। उन्होंने प्रवक्ताओं के व्यवहार कौशल पर भी अपनी बात रखी। बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर ही नायब सैनी सरकार योजनाएं बना रही है जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।भाजपा की यह कार्यशाला दो सत्रों में चली। पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने सभी प्रवक्ता, मीडिया के पदाधिकारी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को कंटैक्ट और टाइमिंग के विषय में बताया। अरविंद सैनी ने वर्तमान में मीडिया विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री के सामने रखा। सोशल मीडिया टीम के संयोजक अरूण यादव ने सोशल मीडिया के विषय में प्रेजेंटेशन देकर समझाया, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली ने राजनीतिक नेरेटिव पर अपनी बात रखी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 9
Total Users : 291259
Total views : 493518

शहर चुनें