June 17, 2026 1:20 pm

June 17, 2026 1:20 pm

MOHALI: कोडिसरीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

डेरा बस्सी/मोहाली, 14 जनवरी 2026: पंजाब सरकार द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशीयां विरुद्ध” के तहत एसएएस नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  हरमनदीप सिंह हंस, आईपीएस, एसएसपी एसएएस नगर एवं श्री मनप्रीत सिंह, पीपीएस, एसपी ग्रामीण एसएएस नगर के निर्देशों पर तथा  बिक्रमजीत सिंह बराड़, पीपीएस, डीएसपी डेरा बस्सी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
इंस्पेक्टर सुमित मोर, एसएचओ डेरा बस्सी एवं एसआई कुलवंत सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी मुबारकपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 13 जनवरी 2026 को मुबारकपुर के पास डेरा बस्सी–रामगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान डेरा बस्सी की ओर से आ रही पंजीकरण संख्या PB27K-9069 वाली एर्टिगा कार को रोका।
वाहन में सवार तीन व्यक्तियों ने अपनी पहचान संदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी भागोमाजरा, एसएएस नगर; विशाल कुमार उर्फ लाडी पुत्र वैद पाल निवासी खानपुर, खरड़; तथा विनय कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 11, सिंघपुरा रोड, खरड़ के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर कार से व्यावसायिक मात्रा के अंतर्गत आने वाली कोडिसरीन कफ सिरप की 57 बोतलें (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) बरामद की गईं।
इस संबंध में थाना डेरा बस्सी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22 के तहत एफआईआर संख्या 16 दिनांक 13-01-2026 दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा बरामद प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया जा रहा है।
एसएएस नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 2 5
Total Users : 345425
Total views : 571460

शहर चुनें