August 28, 2026 10:40 am

August 28, 2026 10:40 am

गौवंश मृत्यु मामला: चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, कई अधिकारी निलंबित

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026। चंडीगढ़ में गौवंश की मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) के आयुक्त एवं उपायुक्त, चंडीगढ़ ने स्वयं मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
गौवंश की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृत पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीएम) करेंगे।
जांच में निदेशक पशुपालन विभाग, एसडीएम (पूर्व) और क्षेत्र के एसडीपीओ एडीएम को सहयोग देंगे। प्रशासन ने एडीएम को निर्देश दिए हैं कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए।

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
प्रशासन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सख्त कदम उठाते हुए चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य (एमओएच) डॉ. इंदरदीप कौर को निलंबित कर दिया है।
गौशाला में तैनात संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जिनमें डॉ. रविंदर सिंह ढिल्लों (पशु चिकित्सक), रामलाल सिंह (स्वच्छता निरीक्षक),
लवली (पर्यवेक्षक) तथा अन्य मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रवीण कुमार, निरीक्षक, कैटल पाउंड, रायपुर कलां को भी निलंबित कर दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौशालाओं के प्रबंधन पर विशेष जोर
नगर निगम को गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन और समग्र पशु कल्याण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने पर बल दिया गया है।
पखवाड़े में होगी समीक्षा, 24 घंटे निगरानी
प्रशासन ने निर्णय लिया है कि संयुक्त आयुक्त, नगर निगम चंडीगढ़ गौशाला संचालकों के साथ हर पखवाड़े समीक्षा बैठक करेंगे।
पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की समर्पित टीम नियमित रूप से गौशालाओं का दौरा कर पशुओं की स्वास्थ्य जांच और निगरानी करेगी।
गौशालाओं में 24 घंटे निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

प्रशासन की दो टूक
चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पशु कल्याण और नगर निगम सुविधाओं के संचालन में जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक को सख्ती से निपटाया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 8
Total Users : 399368
Total views : 644639

शहर चुनें