October 12, 2026 3:34 pm

October 12, 2026 3:34 pm

CHANDIGARH: लव मैरिज पर बवाल: थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस

मारपीट से आहत ताया ने की आत्महत्या का आरोप, 4 दिन बाद हरकत में आई पुलिस

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रेमी जोड़े के घर से भागकर लव मैरिज करने के बाद बुधवार को हालात बेकाबू हो गए। आरोप है कि लड़की वालों द्वारा की गई मारपीट और अपमान से आहत होकर लड़के के ताया ने आत्महत्या कर ली, जबकि घटना के चार दिन बाद तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
मारपीट से परेशान होकर ताया ने की आत्महत्या का आरोप
लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के के ताया के साथ मारपीट की थी। इस घटना से वह मानसिक रूप से टूट गए और जलील महसूस करने के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
पुलिस की निष्क्रियता से नाराज परिजनों ने थाने के बाहर मृतक का शव रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दर्ज किया केस, धरना समाप्त
तनाव बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई और लड़की के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज होने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया, जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया।
11 जनवरी को घर से भागे थे प्रेमी जोड़े
जानकारी के अनुसार मौली जागरां निवासी युवक कुशाल का अपने ही मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। 11 जनवरी को दोनों घर से फरार हो गए। लड़की की तलाश जारी थी, इसी दौरान कुशाल ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से दोनों अपने-अपने घर नहीं लौटे।
घर में ताले, परिजन घर जाने से मजबूर
लड़के के परिजनों का आरोप है कि लड़की के रिश्तेदारों ने उनके साथ कई बार मारपीट की। उनका कहना है कि जैसे ही वे घर जाने की कोशिश करते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और पीटा जाता है। हालात ऐसे हैं कि घर में ताले लगे हैं और परिवार अपने ही घर में नहीं जा पा रहा।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 1 9
Total Users : 429219
Total views : 684451

शहर चुनें