August 28, 2026 9:59 am

August 28, 2026 9:59 am

HARYANA: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 28वीं राष्ट्रमंडल पीठासीन अधिकारी एवं स्पीकर कॉन्फ्रेंस में की शिरकत

चंडीगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को नई दिल्ली पहुंचकर 28वीं राष्ट्रमंडल पीठासीन अधिकारी एवं स्पीकर कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इनमें ऑस्ट्रेलिया व मलेशिया के पीठासीन अधिकारी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, जगदंबिका पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस दौरान हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव भी उपस्थित थे।


कॉन्फ्रेंस में विश्व भर से 61 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें लोकतंत्र, संसद की कार्यप्रणाली तथा प्रगतिशील लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, उसके समन्वय व निगरानी के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही सोशल मीडिया के प्रभाव, जनता और संसद के बीच सहभागिता बढ़ाने के नए उपायों पर चर्चा की गई। सांसदों एवं सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, विधायी प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान तथा संसदीय नैतिकता जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए गए।


हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और प्राचीन लोकतंत्र भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि वैश्विक संसदीय लोकतंत्र से जुड़ी इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन देश में हो रहा है। यह आयोजन कॉमनवेल्थ की समृद्ध संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और अंतरराष्ट्रीय विधायिकाओं के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 1
Total Users : 399361
Total views : 644628

शहर चुनें