October 12, 2026 2:10 pm

October 12, 2026 2:10 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के युवाओं के रोल मॉडल – अजय मित्तल

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को प्रचंड जीत दिलवाने में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम् – फणीन्द्र नाथ
पंचकूला, 15 जनवरी। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल बरवाला मंडल के मट्टावाला गांव में आयोजित मंडल स्तरीय बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे। बरवाला मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू, मंडल महामंत्री राहुल राणा, देवेंदर शर्मा सहित तमाम मंडल पदाधिकारियों ने संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के बरवाला पहुँचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि पंचकूला विधानसभा के ग्रामीण अंचल में पार्टी का जनाधार हाल के वर्षो में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांव की उन्नति और खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रचंड जीत दिलवाने में हरियाणा के ग्रामीण मतदाताओं की बड़ी भूमिका रही। प्रदेश संगठन मंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करने और जनसम्पर्क बढ़ाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने कहा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अत्यंत लोकप्रिय है, हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री को अपना रोल मॉडल मानते है। उन्होंने कहा, गत एक वर्ष के भीतर पंचकूला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है जिसमे बरवाला मंडल के युवाओ की संख्या सर्वाधिक है। अजय मित्तल ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें