October 12, 2026 3:37 pm

October 12, 2026 3:37 pm

पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़, 15 जनवरी: पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नए आदेशों के अनुसार, राज्य के सभी प्राथमिक स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा। यह संशोधित समय-सारणी 21 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि यह आदेश राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सख्ती से लागू किया जाए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 2 0
Total Users : 429220
Total views : 684452

शहर चुनें