September 21, 2026 3:15 am

September 21, 2026 3:15 am

शराब के नशे में महिला के घर में घुसा ASI, बदसलूकी का आरोप; SP ने किया लाइन हाजिर

जींद: हरियाणा के जींद जिले में पुलिसकर्मी की कथित शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात एएसआई यशवीर पर एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि वह शुक्रवार रात शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और बदतमीजी करने लगा।

महिला के अनुसार, आरोपी एएसआई ने न केवल उसका हाथ पकड़ा बल्कि उसकी बहन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जब पीड़ित महिलाओं ने डायल 112 पर कॉल किया तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसे जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया है।

बेटे के जन्मदिन की रात हुआ हंगामा
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उसके बेटे का जन्मदिन था। रात करीब साढ़े 11 बजे एएसआई यशवीर घर पहुंचा और दरवाजे पर लात मारकर जबरन अंदर घुस आया। आरोप है कि उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे दूसरे कमरे में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी। उस समय घर में महिला की मां, बहन और बेटा मौजूद थे, जो दहशत में आ गए।

पुलिस को देखकर फरार हुआ एएसआई
महिला का कहना है कि पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जब एएसआई घर में घुसा, उस समय उसके तीन साथी बाहर गाड़ी में बैठे थे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच शुरू, आरोपी लाइन हाजिर
महिला थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि दो महिलाएं शिकायत लेकर आई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रारंभिक कार्रवाई के तहत एएसआई यशवीर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी और आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें