September 20, 2026 4:41 am

September 20, 2026 4:41 am

PM मोदी ने असम को दी बड़ी विकास सौगात दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी आधारशिला

नागांव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम को रेल और सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने नागांव जिले के कालियाबोर में नेशनल हाईवे-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन करने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट की नींव रखी।

6,950 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट
86 किलोमीटर लंबा हाईवे, 35 किमी एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर होगा शामिल
करीब 6,950 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट कुल 86 किलोमीटर लंबा होगा। परियोजना में 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, 21 किलोमीटर का बाईपास सेक्शन, और मौजूदा एनएच-715 के 30 किलोमीटर हिस्से को दो से चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

काजीरंगा की जैव विविधता को मिलेगा संरक्षण
इंसान-वन्यजीव टकराव होगा कम, रोड सेफ्टी में होगा सुधार
एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा, जिससे जंगली जानवरों की बिना बाधा आवाजाही संभव होगी। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी, सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट और यात्रा समय घटने की उम्मीद है। साथ ही यह बढ़ते यात्री और माल ढुलाई ट्रैफिक को भी सपोर्ट करेगा।

अपर असम की कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया तक आसान होगा सफर
यह परियोजना नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगी। इसके पूरा होने से अपर असम, खासकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया, की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

कस्बों को जाम से राहत
जाखलाबंधा और बोकाखाट में बनेंगे बाईपास
प्रोजेक्ट के तहत जाखलाबंधा और बोकाखाट में बाईपास बनाए जाएंगे, जिससे कस्बों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, शहरी आवागमन सुधरेगा और स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होगी।

असम की पहचान बचाने की बात

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी पहचान और संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि असम में बीजेपी सरकार घुसपैठ के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है और जंगलों, धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त करा रही है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ वोटों की राजनीति के लिए कांग्रेस ने असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी, जो न केवल असम बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 1 3
Total Users : 416513
Total views : 667600

शहर चुनें