September 20, 2026 6:37 am

September 20, 2026 6:37 am

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट

ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने और विकास योजनाओं में समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें केंद्र–राज्य के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने हरियाणा में ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसमें विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।
बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि आपसी सहयोग से प्रदेश के विकास को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
इसके अतिरिक्त, शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक और रचनात्मक संवाद हुआ, जिससे आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र सहित अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में ठोस पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 6 9
Total Users : 416569
Total views : 667676

शहर चुनें