August 5, 2026 7:08 am

August 5, 2026 7:08 am

करनाल में सरकारी ITI के बाहर छात्राओं की हिंसक झड़प, बेल्ट-लकड़ियों से हमला; तीन छात्राएं सस्पेंड

करनाल: हरियाणा के करनाल में सरकारी आईटीआई के बाहर छात्राओं के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे पर बेल्ट और लकड़ियों से हमला करती दिखाई दे रही हैं। घटना सामने आने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन छात्राओं को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।

आईटीआई गेट के बाहर सड़क पर मारपीट
वायरल वीडियो में आईटीआई गेट के बाहर 6 से 7 छात्राएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। कोई बाल पकड़कर घसीटती दिखती है तो कोई बेल्ट निकालकर वार करती हुई दिखाई देती है। झगड़ा सड़क पर चलता रहा और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। एक कार के पास तीन छात्राएं आपस में उलझी रहीं, वहीं फुटपाथ पर दो अन्य छात्राएं जमीन पर गिरकर मारपीट करती दिखीं। बीच-बचाव के प्रयास भी होते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद मारपीट काफी देर तक चलती रही।

Oplus_131072

प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने छात्राओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को बुलाया और पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही तीन छात्राएं आपस में लड़ रही थीं, जबकि अन्य छात्राएं उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही थीं।

जांच कमेटी गठित, बुधवार तक रिपोर्ट
सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल राकेश भाटिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तीन छात्राओं को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल झगड़े के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी बनाई गई है, जो बुधवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी छात्राएं सरकारी आईटीआई की हैं और करनाल जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पढ़ने आती हैं.

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 1 0
Total Users : 382610
Total views : 622022

शहर चुनें