July 13, 2026 8:48 am

July 13, 2026 8:48 am

पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बिना नंबर प्लेट व दस्तावेजों के बाइक चलाना पड़ा भारी

पंचकूला, 19 जनवरी 2026: पंचकूला में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। इसी क्रम में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में अभयपुर, सेक्टर-19 क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। बाइक चालक के पास वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। इसके अलावा बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी और वाहन मोटर वाहन अधिनियम के मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही 26 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं।
वहीं, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना दस्तावेज और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज साथ रखें, अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 7 0 5 5
Total Users : 367055
Total views : 600815

शहर चुनें