August 29, 2026 3:53 am

August 29, 2026 3:53 am

सेक्टर-7 से लापता दो मासूम भाइयों को पुलिस ने चंद घंटों में किया सकुशल बरामद

पंचकूला, 19 जनवरी 2026: पंचकूला पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सेक्टर-7 क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम भाइयों को महज कुछ ही घंटों में सुरक्षित ढूंढकर परिजनों से मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी दो सगे भाई—जिनमें बड़े की उम्र करीब 10 वर्ष और छोटे की लगभग 6 वर्ष है—घर से पास के कम्युनिटी सेंटर में खेलने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घबराए परिजनों ने तुरंत सेक्टर-7 थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेक्टर-7 थाना पुलिस की टीम ने आसपास के पार्कों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि देर रात सब-इंस्पेक्टर प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने दोनों बच्चों को सेक्टर-7 थाना क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पंचकूला पुलिस का आभार जताया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों मासूमों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
इस मौके पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस नागरिकों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें