June 21, 2026 4:20 pm

June 21, 2026 4:20 pm

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IAS-PCS अफसरों के तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में प्रशासनिक ढांचे को नया रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। आदेश के तहत 20 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिलने के बाद तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
इस फेरबदल में पंजाब के चार जिलों के डिप्टी कमिश्नर भी बदले गए हैं। साथ ही होम, फाइनेंस और हेल्थ सचिवालय में भी IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। अन्य विभागों में भी कई अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है, जबकि कुछ को उनके वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
नई नियुक्तियां:
IAS विजय नामदेवराव को वित्त विभाग में व्यय सचिव रहते हुए एनआरआई मामलों का अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
2010 बैच के IAS विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी पद पर तैनात किया गया। वे इस नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
2006 बैच के IAS अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव नियुक्त किया गया, उन्हें पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के प्रशासनिक सचिव पद से हटाया गया।
2007 बैच के IAS कंवल प्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सचिव और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आयुक्त बनाया गया।

पंजाब के 4 जिलों के नए DC:
2018 बैच के IAS वरजीत वालिया को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया। वह रूपनगर के डीसी थे और प्रीती यादव की जगह लेंगे।
2016 बैच के IAS आदित्य डेचलवाल को अब रूपनगर का नया डीसी बनाया गया।
2019 बैच के IAS हरप्रीत सिंह को बरनाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया।
2015 बैच के IAS गुरप्रीत औलख को एसबीएस नगर का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया। अभी तक यह पद IAS अंकुरजीत सिंह के पास था।
सरकार ने इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए अधिकारियों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश की है।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 3 7
Total Users : 349137
Total views : 576452

शहर चुनें