August 28, 2026 12:22 am

August 28, 2026 12:22 am

CHD: 20वीं एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026: दूसरे दिन 7 मुकाबले, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चंडीगढ़, 21 जनवरी 2026: 20वीं एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (अंडर-17 बालक वर्ग) के दूसरे दिन के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-42 और सेक्टर-46 में खेले गए। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने जोश, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

दूसरे दिन दोनों खेल स्थलों पर कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें कई एकतरफा और कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले। दर्शकों को युवा फुटबॉलरों की प्रतिभा और आक्रामक खेल का भरपूर आनंद मिला।

सेक्टर-46 के मुकाबले
पहले मुकाबले में हिमालयन एफसी (किन्नौर) ने नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब (मध्य प्रदेश) को 3–1 से हराया। हिमालयन एफसी की ओर से सुनंदा, फिरदौस और डेनियल ने गोल किए, जबकि नर्मदा वैली के लिए लोकेश ने एकमात्र गोल दागा।
दूसरे मैच में दशमेश फुटबॉल अकादमी (श्री आनंदपुर साहिब) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संधू फुटबॉल अकादमी को 5–0 से करारी शिकस्त दी। जगराज सिंह ने दो गोल किए, जबकि सेहताजीत, कुलदीप और जसनदीप सिंह ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
तीसरे मुकाबले में जिला फुटबॉल संघ, पंचकूला ने कासा फुटबॉल अकादमी, बड़वानी (म.प्र.) को 4–0 से हराया। पंचकूला की ओर से हिमांशु, दिनु (दो गोल) और प्रियांश ने गोल किए।

सेक्टर-42 के मुकाबले
सेक्टर-42 में खेले गए मुकाबलों में चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी ने फुटबॉल स्कूल ऑफ मुंबई को 13–0 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
एक अन्य मैच में कुलजीत फुटबॉल अकादमी (अमृतसर) ने तेलंगाना स्पोर्ट्स स्कूल को 2–0 से पराजित किया।
वहीं मिनर्वा फुटबॉल अकादमी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 7–1 से मात दी।
दिन के अंतिम मुकाबले में आरबीडीएसए (मेघालय) ने एएफटीए (ओडिशा) को 4–1 से हराया। इस मैच में एएफटीए के खिलाड़ी वाओ रेम को लाल कार्ड दिखाया गया।

खेल विभाग ने की सराहना
खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी टीमों द्वारा दिखाए गए खेल भावना और उत्साह की सराहना की। विभाग ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी टूर्नामेंट का स्तर ऊंचा और प्रतिस्पर्धात्मक बना रहेगा तथा युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 4 5
Total Users : 399245
Total views : 644478

शहर चुनें