September 21, 2026 6:04 am

September 21, 2026 6:04 am

ट्राई सिटी फोटो आर्ट सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय ‘दृष्टि- 2026’ फोटो प्रदर्शनी; सांसद सतनाम संधू ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़। ट्राई सिटी फोटो आर्ट सोसाइटी (तपस) द्वारा आयोजित ‘दृष्टि- 2026’ सदस्यों की वार्षिक फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हुई। इस दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया। फोटो प्रदर्शनी 24 और 25 जनवरी को गवर्नमेंट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी, सेक्टर 10, चंडीगढ़ में लगाई गई है जिसे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निशुल्क देखा जा सकता है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि मेंबर पार्लियामेंट, सतनाम सिंह संधू ने कहा कि फोटोग्राफी प्रदर्शनी को नजदीक से देखना और कलात्मक तस्वीरों पर चर्चा करना मेरे लिए एक खास मौका है। सांसद संधू जो चंडीगढ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं , ने आगे कहा कि वर्तमान की यह तस्वीरें भविष्य में हमारी विरासत और जीवन शैली पर शोध का माध्यम बन सकती हैं। इतना ही नहीं, फोटोग्राफी के माध्यम से हम देश की संस्कृति, विरासत और लोगों को ग्लोबल स्तर तक ले जा सकते हैं। तपस के संस्थापक दीप भाटिया और विनोद चौहान ने बताया कि आज संस्था का 11वां स्थापना दिवस भी है जिस उपलक्ष में यह प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्था के प्रधान जसबीर सिंह और महासचिव निझावन ने बताया कि प्रदर्शनी में कलात्मिक फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रदर्शनी में फोटोग्राफिक कला से संबंधित उत्कृष्ट चित्र जैसे वाइल्डलाइफ, लैंडस्केप, स्टिल लाइफ, एब्स्ट्रेक्शन(वाटर मैक्रो), पोट्रेट्स, नेचर, डेली लाइफ, फोटो जर्नलिज्म जैसे बिष्यों पर प्रदर्शित किए गए हैं। तपस के प्रेस सचिन हेमंत चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी में ट्राईसिटी चंडीगढ़ के मंझे हुए 22 फोटोग्राफर्स के 89 फोटोग्राफ्स डिस्प्ले किए गए हैं। फोटो एग्जिबिशन में दीप भाटिया, विनोद चौहान के अतिरिक्त अनुज जैन, प्रवीण जग्गी, डॉ. अरुण खन्ना, जसबीर सिंह, हेमंत चौहान, संजीव निझावन, पल्लवी पिंगे, प्रशांत वर्मा, प्रवीण नैन, सुमित गुलाटी, रवि अरोड़ा, बीके जोशी, राजेश आर्य, विकास कपिला, नवजोत सिंह, तरनजीव सिंह, राकेश सुतार, मोहित कुमार, अंकुर दीवान व अनुज कौशल की तस्वीरें लगाई गई हैं।
एग्जीबिशन के दौरान दो कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। आज प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमरबीर सिंह द्वारा फैशन फोटोग्राफी के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। इसी तरह, रविवार को ट्राईसिटी के नामवर फोटोग्राफर विजय ओजो द्वारा कलात्मिक फोटोग्राफी की बारीकियों पर बात की जाएगी। कार्यशाला का समय दोपहर 12 बजे रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 7 5
Total Users : 417375
Total views : 668762

शहर चुनें