April 6, 2026 10:50 pm

April 6, 2026 10:50 pm

अनुबंधित विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित सूचना(जॉब सिक्योरिटी), हुकटा ने विधायकों के माध्यम से सीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनीपत, 24 जनवरी 2026। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने राई विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत के विधायक निखिल मदान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई माईराम कौशिक के माध्यम से राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों की लंबित सूचना व जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर विधायक कृष्णा गहलावत ने आश्वासन दिया कि वे अनुबंधित विश्वविद्यालय शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा की मांग को लेकर सदन में लिखित प्रश्न लगाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगी।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि वे स्वयं माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से इस विषय पर चर्चा कर आगामी बजट सत्र में ही विधेयक प्रस्तुत करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही, जिन संबंधित विभागों अथवा विश्वविद्यालयों में सूचना व सेवा-सुरक्षा से संबंधित फाइल में कोई अड़चन आएगी, उसे संबंधित अधिकारियों के माध्यम से हल करवाने में पूरा सहयोग देंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भाई माईराम कौशिक ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष स्वयं माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय में फाइल प्रक्रिया को और तेज करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।


हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, आयुष, खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा स्वास्थ्य—इन 6 विभागों के अधीन 6 विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त किए जाने हेतु माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, उच्चतर शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 09.12.2025 को पूर्व में गठित समिति द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार निर्देश जारी किए गए थे।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश जारी हुए 45 दिन से अधिक समय व्यतीत हो चुका है, लेकिन अब तक संबंधित सूचना उच्चतर शिक्षा विभाग को प्राप्त नहीं हो सकी है।
उन्होंने आग्रह किया कि संबंधित विभागों के अधीन विश्वविद्यालयों से सूचना जल्द से जल्द मांगी जाए, ताकि आगामी बजट सत्र में विश्वविद्यालयों के पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए सेवा-सुरक्षा विधेयक कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह लाए जा सके ।
इस अवसर पर हुकटा के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुनीता देवी, डॉ. मीनाक्षी, पूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 7 3 3
Total Users : 291733
Total views : 494179

शहर चुनें