July 14, 2026 11:35 am

July 14, 2026 11:35 am

हिसार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला और दो बेटियां, मां व एक बच्ची की मौत

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। हांसी क्षेत्र में सिरसा-दिल्ली रेलवे लाइन पर शनिवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस हादसे में महिला और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना रामायण और मय्यड़ रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। घायल बच्ची को पहले हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मायके जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान भगाना गांव निवासी उर्मिला के रूप में हुई है। उर्मिला अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके जाने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि रामायण रेलवे फाटक पार करते समय तीनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में 7 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज हरिओम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार महिला द्वारा अपनी बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आने की बात सामने आई है, हालांकि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का है या कोई हादसा, इसकी जांच हर एंगल से की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 8 3 7
Total Users : 368837
Total views : 603214

शहर चुनें