July 2, 2026 1:27 pm

July 2, 2026 1:27 pm

चंडीगढ़: बसंत पंचमी पर महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित

चंडीगढ़: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वीएलसीसी इंस्टीट्यूट, सेक्टर-34 के प्रांगण में एनए कल्चरल सोसाइटी की ओर से वुमेन हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आम बीमारियों से बचाव की जानकारी देना रहा।
कैंप में मदरहुड हॉस्पिटल, मोहाली की सीनियर डॉक्टर डॉ. सुनैना बंसल ने महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि खान-पान और सोने की दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव कर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकती हैं।
इस अवसर पर एनए कल्चरल सोसाइटी द्वारा समाज में सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। दीपिका ठाकुर, प्रियंका रानी और पूजा अग्रवाल को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि डॉ. संतोष शर्मा ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. संतोष शर्मा ने बताया कि अब तक वह करीब 2500 पौधे लगा चुकी हैं और उनका लक्ष्य एक लाख वृक्ष लगाने का है। उन्होंने हिंदी को मातृभाषा के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ हिंदी और संस्कृत के संरक्षण के लिए किए जा रहे अपने कार्यों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में एनए कल्चरल सोसाइटी के फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 8 6 4 7
Total Users : 358647
Total views : 589789

शहर चुनें