September 21, 2026 4:29 am

September 21, 2026 4:29 am

HARYANA: मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है ‘मन की बात’ : नायब सिंह सैनी

रमेश गोयत
पंचकूला/चंडीगढ़, 25 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला जिले की तहसील मोरनी के गांव समराल (भोज नेता) में देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर स्थानीय विधायक शक्ति रानी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल विचारों को दिशा देती है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी देती है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भी कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 3
Total Users : 417353
Total views : 668732

शहर चुनें