October 12, 2026 2:03 pm

October 12, 2026 2:03 pm

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट, फसलों को नुकसान

चंडीगढ़। मंगलवार को हरियाणा के 10 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। अंबाला, करनाल, पानीपत, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, नारनौल, यमुनानगर और झज्जर में मौसम ने अचानक करवट ली। रोहतक, भिवानी, हिसार और यमुनानगर में भारी ओलावृष्टि के चलते कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बारिश और ओलों से जहां एक ओर ठंड बढ़ी, वहीं किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
जींद में दिनभर रुक-रुक कर बारिश
जींद जिले में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को जींद का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 92 प्रतिशत और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।
जींद के कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। हालांकि ओले अधिक देर तक नहीं पड़े, जिससे नुकसान सीमित रहा। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन यदि इसी दौरान तेज ओलावृष्टि हुई तो फसलें पूरी तरह चौपट हो सकती हैं।

हिसार में मौसम हुआ सुहावना
हिसार में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। किसानों के अनुसार हल्की और रुक-रुक कर होने वाली बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है।
अंबाला में तेज हवाओं के साथ बारिश
अंबाला में मंगलवार को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण कई जगह किसानों की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसान चिंतित नजर आए। मौसम विभाग ने 28 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई है।

चंडीगढ़ में भी ओले गिरे
चंडीगढ़ में मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में भी हरियाणा में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 5
Total Users : 429175
Total views : 684395

शहर चुनें