August 27, 2026 11:11 pm

August 27, 2026 11:11 pm

सिरसा में वकीलों का आक्रोश, हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर जारी हड़ताल

28 जनवरी को हाईकोर्ट सहित हरियाणा-पंजाब के वकील रहेंगे नो-वर्क पर

सिरसा। हरियाणा के सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट केवल कंबोज पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से वकीलों में भारी रोष है। घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के विरोध में सिरसा जिले के वकील 21 जनवरी से लगातार हड़ताल (नो-वर्क) पर हैं।सिरसा बार एसोसिएशन के आह्वान पर अब यह विरोध और तेज हो गया है। एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी (बुधवार) को हरियाणा-पंजाब एवं चंडीगढ़ से जुड़े सभी वकील नो-वर्क डे पर रहेंगे, इस दिन किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रहेगी : गंगाराम ढाका

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने कहा कि जब तक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होती, सिरसा बार के वकील काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल एडवोकेट केवल कंबोज पर नहीं, बल्कि पूरी बार एसोसिएशन और न्याय व्यवस्था पर हमला है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस आरोपी प्रमोद टांक को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करे। इसके बाद अदालत जो भी निर्णय लेगी, वह वकीलों को स्वीकार होगा। लेकिन गिरफ्तारी तक नो-वर्क जारी रहेगा।

पुलिस कार्रवाई से वकील असंतुष्ट

बार प्रधान ने बताया कि हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे वकीलों में आक्रोश और बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित वकील को न्याय दिलाया जाए।

17 जनवरी को हुआ था हमला

गंगाराम ढाका ने बताया कि 17 जनवरी की शाम को अग्रवाल कॉलोनी में किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने एडवोकेट केवल कंबोज पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में केवल कंबोज के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें टांके भी लगवाने पड़े। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई और मामला दर्ज किया गया, लेकिन 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 4
Total Users : 399234
Total views : 644465

शहर चुनें