July 2, 2026 3:12 am

July 2, 2026 3:12 am

BJP के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के 32वें मेयर, बिना क्रॉस वोटिंग हुआ चुनाव

चंडीगढ़ को मिला नया मेयर, भाजपा ने बरकरार रखा निगम पर कब्जा

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी ने स्पष्ट बहुमत के साथ मेयर पद पर जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर नगर निगम में भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। सौरभ जोशी को कुल 18 वोट मिले और वे चंडीगढ़ के 32वें मेयर निर्वाचित हुए।
इस चुनाव की सबसे अहम बात यह रही कि किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। भाजपा के सभी 18 पार्षदों ने एकजुट होकर अपने उम्मीदवार का समर्थन किया। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को पार्टी के सभी 11 वोट प्राप्त हुए।
कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी को पार्टी पार्षदों के सभी वोट मिले, इसके साथ ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का एक अतिरिक्त वोट भी उनके पक्ष में पड़ा। इस तरह गुरप्रीत सिंह गाबी को कुल 7 वोट हासिल हुए।
वोटों के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने स्पष्ट बढ़त के साथ मेयर पद अपने नाम किया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और मतदान हाथ उठाकर कराया गया।
मेयर पद पर जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने सौरभ जोशी को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
नव-निर्वाचित मेयर सौरभ जोशी ने जीत के बाद कहा कि वे चंडीगढ़ के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के हित में काम करेंगे। उन्होंने स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग समस्या और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
मेयर चुनाव के बाद अब नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 8 3 4 3
Total Users : 358343
Total views : 589288

शहर चुनें