August 6, 2026 10:22 am

August 6, 2026 10:22 am

चंडीगढ़ में एक पास से सभी पार्किंग की सुविधा: ‘MCC One Pass’ लॉन्च

मासिक पास लेकर सभी नगर निगम पार्किंग में अनलिमिटेड समय तक पार्किंग का लाभ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए ‘MCC One Pass’ की शुरुआत की गई है। इस नई पहल का उद्देश्य शहर में पार्किंग व्यवस्था को सरल, डिजिटल और सुगम बनाना है। इस पास के जरिए वाहन चालक अब एक ही पास से नगर निगम की सभी पार्किंग साइट्स पर अनलिमिटेड समय तक पार्किंग कर सकेंगे।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराकर मासिक पास का लाभ उठाएं। यह पास पूरी तरह ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित है, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी है।

पास प्राप्त करने के माध्यम:

चंडीगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की वेबसाइट

सभी नगर निगम पार्किंग साइट्स पर उपलब्ध क्यूआर कोड

28 जनवरी को प्रकाशित सभी समाचार पत्रों में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से

मासिक पास शुल्क:

चार पहिया वाहन: ₹500

दो पहिया वाहन: ₹250

नगर निगम का मानना है कि MCC One Pass से न केवल नागरिकों को बार-बार भुगतान की झंझट से राहत मिलेगी, बल्कि शहर में स्मार्ट और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि ‘MCC One Pass’ आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इससे लोगों को एक ही मासिक पास के जरिए नगर निगम की सभी पार्किंग साइट्स पर बिना समय सीमा के पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एक बार पंजीकरण कराकर इस डिजिटल और किफायती सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 5 4 5
Total Users : 383545
Total views : 623317

शहर चुनें