April 5, 2026 1:25 pm

April 5, 2026 1:25 pm

कुरुक्षेत्र में मंत्री राजेश नागर का सख्त एक्शन; खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड, तीन पर पुलिस केस के निर्देश

करनाल। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बारदाने की रिकवरी के भी आदेश दिए गए हैं।
गुरुवार को जन शिकायत सुनवाई के दौरान महावीर कॉलोनी, लाडवा निवासी सोनू नारंग ने इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पर बारदाना बेचने सहित गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री नागर ने डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) को कार्रवाई के निर्देश दिए।
तीन अधिकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेश
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि
“डीएफएससी के पत्रों का जवाब न देना और बार-बार रिमाइंडर भेजने की नौबत आना, यह घोर लापरवाही है।”
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को तत्काल सस्पेंड किया जाए। साथ ही इंस्पेक्टर रविंद्र, इंस्पेक्टर नवीन और अशोक के मामलों में विभागीय कानूनी राय लेकर तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए।
पारिवारिक विवादों में समझौते के निर्देश
मंत्री नागर ने उर्मिला सोढ़ी की शिकायत पर पुलिस को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की जाए और उर्मिला सोढ़ी की उसके पौत्र व पौत्री से बातचीत कराई जाए, ताकि आपसी सहमति से मामला सुलझाया जा सके।
इसी तरह गांव ठसका अली निवासी सपना देवी की शिकायत पर भी दोनों पक्षों की सुनवाई कर समझौता कराया गया। सपना देवी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपायुक्त कार्यालय की ओर से 30 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए।
जन समस्याओं पर त्वरित समाधान के आदेश
जन शिकायत सुनवाई के दौरान मंत्री राजेश नागर ने विभिन्न मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए—
गांव भूखड़ी निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ विभाग को 15 दिनों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करने के आदेश।
एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्फ की शिकायत पर नगर पालिका सचिव शाहाबाद को पुलिस की सहायता से 10 दिन में कब्जा दिलवाने के निर्देश।
दर्रा कलां निवासी मंजू लता की शिकायत पर दोनों पक्षों को सुनकर समाधान करने के आदेश।
छोटा बाजार निवासी भीम सेन चावला की शिकायत पर गठित कमेटी को मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 0
Total Users : 291150
Total views : 493332

शहर चुनें