चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकारी आदेशों के अनुसार जिन एचसीएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल का लाभ दिया गया है, उनमें सुश्री मनीषा शर्मा, सुश्री कमलप्रीत कौर, अमित कुमार–I, प्रदीप कुमार–II, डॉ. सुशील कुमार, सुश्री अनु, सुश्री निशु ने, नम्रता सिंगल, विराट, विवेक चौधरी, दलजीत सिंह, अश्वनी मलिक, नरेंद्र पाल मलिक, शालिनी चेतल, पूजा चावरिया, सतीश कुमार, त्रिलोक चंद, विवेक कालिया, अजय चोपड़ा, मनोज खत्री और गौरव कुमार शामिल हैं।
सरकार के इस निर्णय से अधिकारियों को वेतनमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ वरिष्ठता के अनुरूप लाभ मिलेगा। प्रशासनिक हलकों में इसे अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन और सेवा अवधि के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।













Total Users : 429175
Total views : 684395