50 दिन बाद भी लंबित सूचना नहीं मिली, हुकटा ने समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया
बजट सत्र में जॉब सिक्योरिटी विधेयक लाने की मांग,हुकटा ने शिक्षामंत्री से अपील की
पानीपत, 30 जनवरी 2026:
हरियाणा यूनिवर्सिटीज़ कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित शिक्षामंत्री आवास पर माननीय शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत 1400 अनुबंधित शिक्षकों के लिए आगामी बजट सत्र में सेवा-सुरक्षा विधेयक प्रस्तुत किए जाने हेतु रिमाइंडर द्वारा लंबित सूचना समयबद्ध उपलब्ध कराने की मांग की।
हुकटा के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे डॉ विजय मलिक व डॉ अमित मलिक ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, कौशल,आयुष, खेल, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधीन आने वाले विश्वविद्यालयों को आवश्यक जानकारी शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए जाएँ, ताकि बजट सत्र में विधेयक को सदन के पटल पर रखा जा सके।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के अधीन विश्वविद्यालयों से सेवा-सुरक्षा से जुड़ी सूचना प्रक्रिया को अधिकारियों के माध्यम से रिमाइंडर द्वारा समयबद्ध रूप से जल्द मंगवाया जाएगा।
हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 9 दिसंबर 2025 को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त विभागों के अधीन विश्वविद्यालयों– श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक तथा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से पूर्व में गठित कमेटी के द्वारा निर्धारित प्रारूप में सूचना मांगी गई थी, लेकिन लगभग 50 दिन से भी ज्यादा दिन बीतने के बावजूद भी सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सूचना में देरी से सेवा-सुरक्षा विधेयक की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और यह अनुबंधित शिक्षकों के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अधिकांश अनुबंधित शिक्षक लंबे समय से सेवा सुरक्षा की प्रतीक्षा करते हुए नियमित भर्ती के लिए आयु-सीमा पार कर चुके हैं या सेवानिवृत्ति के निकट पहुंच चुके हैं











Total Users : 290982
Total views : 493101